गंभीर बीमारी के जूझ रहे 6 महीने के बच्चे के लिए मसीहा बने सोनू सूद, इलाज के लिए बुलाया मुंबई

WD Entertainment Desk
सोमवार, 14 नवंबर 2022 (15:45 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने नेम कामों की वजह से फैंस के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। कोरोनाकाल से शुरू हुआ सोनू सूद के लोगों को मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने कई लोगों की मदद करके उन्हें नई जिंदगी दी है।

 
अब सोनू सूद 6 महीने के मासूम बच्चे के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। सोनू सूद ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे इस बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी उठाई है। शिवतल्ला गांव में रहने वाला 6 महीने का मासूम शिवांश गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। बच्चे के चेहरे पर गोल आकार में फोड़े जैसा बड़ा सा मांस है।
 
शिवांश के परिवार के पास उसके इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। बच्चे के माता-पिता उसका इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे में जब इस बात की जानकारी सोनू सूद को मिली तो उन्हें बच्चे का इलाज करने का जिम्मा उठा लिया। 
 
सोनू सूद ने बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'टिकट भेज रहा हूं। शिवांश के इलाज का समय हो गया है। मिलते हैं मुंबई में।'
 
सोनू सूद के इस नेक काम की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं। इससे पहले भी सोनू सूद कई लोगों की मदद करके उन्हें नई जिंदगी दे चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

लेपर्ड प्रिंट मोनोकिनी में पूनम पांडे का वाइल्ड अंदाज, सिजलिंग तस्वीरों से मचाया तहलका

मेट गाला में शाही अंदाज में राज करने के बाद शाहरुख खान ने किया सब्यसाची को धन्यवाद

आईने के सामने दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, रेड बिकिनी में ढाया कहर

भयानक एक्सीडेंट के बाद 6 घंटे तक चली पवनदीप राजन की सर्जरी, आईसीयू से पहली तस्वीर आई सामने

शनाया कपूर से यशवर्धन आहूजा तक, 2025 में सेंटर स्टेज पर छा रहे हैं जेन जी के ये स्टार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख