18 साल की उम्र में ही आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो गई थीं सोनम कपूर, पापा अनिल कपूर ने यूं किया सपोर्ट

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में विद्या बालन के रेडियो शो में पहंची। यहां सोनम ने कई मुद्दो पर बातचीत की। सोनम ने बताया कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें बचपन से फैसले लेने की आजादी औ हौसलों के पंख दिए हैं।


सोनम कपूर ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना महत्वपूर्ण है। माता-पिता को अपने बच्चों को सम्मान एवं स्वतंत्रता देनी चाहिए। रेडियो शो पर सोनम ने आर्थिक स्वतंत्रता पर अपने विचार साझा किए और बताया कि कैसे उनके पिता अभिनेता अनिल कपूर ने उन्हें पंख दिए।
 
सोनम ने कहा, जब मैं 18 साल की उम्र में ही आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो गई थी, लेकिन बहुत सारे भारतीय बच्चों की तरह मैं अपने माता-पिता के साथ रहती थी। इसके अलावा, मुझे हमेशा उस तरह की स्वतंत्रता दी जाती थी, जहां आपको अपने फैसले खुद करने होते हैं। पिता हमेशा मुझे अपने जीवन के फैसले खुद लेने के बारे में बताते हैं और अगर निर्णय गलत होता है तो वो मुझे सिखाते हैं, समझाते हैं। वो कभी भी किसी पर ब्लेम नहीं लगाते हैं।

सोनम ने कहा कि मेरे पापा कहते हैं कि मैंने तुम्हें ऐसी परवरिश दी है कि तुम हमेशा सही फैसला लोगी। मैं समझती हूं कि इस तरह का सम्मान एवं स्वतंत्रता हर माता-पिता को अपने बच्चे को देनी चाहिए।
सोनम कपूर हाल ही में अपने पापा अनिल कपूर संग फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आई थीं। सोनम जल्द ही फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी लेखिका अनुजा चौहान के एक फिक्शन पर आधारित है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर का करियर ले सकता है यू टर्न

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More