Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं सोनम कपूर, पहली ही फिल्म हो गई थी फ्लॉप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sonam Kapoor Birthday

WD Entertainment Desk

, रविवार, 9 जून 2024 (11:11 IST)
sonam kapoor birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर 39 साल की हो गई हैं। अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था।

सोनम कपूर ने साल 2007 में रिलीज संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने सिने करियर की शुरूआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। हालांकि सोनम की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
 
Sonam Kapoor Birthday
सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की साल 2009 में रिलीज फिल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया। हालांकि यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन सोनम के अभिनय को दर्शको ने जरूर पसंद किया।
 
साल 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस साल सोनम कपूर की रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई। 2015 में सोनम कपूर की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। 
 
Sonam Kapoor Birthday
इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म नीरजा रिलीज हुई। यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित थी जिन्होंने आतंकवादियों से विमानयात्रियों की जान बचाते हुये अपनी जान दे दी थी। साल 2018 में सोनम कपूर ने पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 
 
इसके बाद सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद सोनम ने बीते साल अगस्त में अपने बेटे वायु को जन्म दिया है। सोनम कपूर अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

49 साल की उम्र में भी कुंआरी हैं अमीषा पटेल, पिता पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप