Pathaan पर विवाद के बीच शाहरुख खान बोले- कुछ लोग सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी फैला रहे हैं

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (21:57 IST)
कोलकाता। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने गुरुवार को कहा कि दुनिया कुछ भी कर ले, हम जैसे लोग ‘जिंदा’ रहेंगे। फिल्म 'पठान' के एक गीत को लेकर हुए विवाद के बीच अभिनेता की यह बयान आया है। फिल्म में शाहरुख मुख्य भूमिका में हैं।
 
कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि सिनेमा मानवता की करुणा, एकता और भाईचारे की अपार क्षमता को सामने लाता है।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया कुछ भी कर ले, मैं और आप लोग और जितने भी पॉजिटिव (सकारात्मक) लोग हैं जिंदा रहेंगे।
<

Social media is often driven by a certain narrowness of view that limits human nature to its baser self...I read somewhere-negativity increases social media consumption...Such pursuits enclose collective narrative making it divisive & destructive: Shah Rukh Khan at Kolkata pic.twitter.com/V9Q2K9EMck

— ANI (@ANI) December 15, 2022 >
देश के विभिन्न हिस्सों में फिल्म ‘पठान’ के गीत 'बेशर्म रंग' को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि गीत से एक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है।
 
केआईएफएफ में मुख्य अतिथि खान ने कहा कि सिनेमा मानवता की करुणा, एकता और भाईचारे की अपार क्षमता को सामने लाता है।
 
उन्होंने कहा कि सिनेमा मानव जाति की व्यापक प्रकृति की बात करने वाले विपरीत-नजरिये को बरकरार रखने का सबसे बेहतर स्थान है।
 
खान ने सिनेमा को विभिन्न रंगों, जातियों और धर्मों के लोगों के लिए एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने का जरिया बताया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More