biodatamaker

सिम्बा में सिंघम, क्या है रणवीर सिंह की फिल्म में अजय देवगन का रोल?

Webdunia
हिट फिल्मों की लाइन लगाने वाले फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के अजय देवगन प्रिय सितारे हैं। दोनों ने मिल कर कई सुपरहिट फिल्म दी है। इस समय रोहित 'सिम्बा' नामक फिल्म बना रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। साथ में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी हैं। 
 
सिम्बा में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। पुलिस ऑफिसर के किरदार को लेकर रोहित 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' बना चुके हैं। इन दोनों फिल्मों में अजय देवगन लीड रोल में थे और उन्होंने सिंघम के रूप में शानदार अभिनय किया था। कई प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों को यह फिल्म दिखाई गई थी ताकि वे सिंघम के किरदार से प्रेरणा ले सकें। 


 
अब अजय के बिना रोहित का मन नहीं मानता, इसलिए उन्होंने अजय को 'सिम्बा' में एक छोटी-सी भूमिका करने के लिए मना ही लिया। साथ में गोलमाल की टीम के कुछ सदस्य भी नजर आ सकते हैं। 
 
सिम्बा में आखिर अजय का रोल क्या है? फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अजय इसमें एक पुलिस ऑफिसर के रोल में ही हैं। संभव है कि वे सिंघम वाला ही किरदार निभाएं। 


 
फिल्म में एक जगह दिखाया जाएगा कि सिम्बा यानी रणवीर सिंह कन्फ्यूज हो गया है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करना है। ऐसे में सिंघम आगे आकर उसे रास्ता दिखाएगा। साथ में अजय का एक जोरदार एक्शन सीन भी होगा जो उनके फैंस को खुश कर देगा। 
 
अजय का रोल भले ही छोटा हो, लेकिन शानदार जरूर होगा। तो इंतजार कीजिए सिम्बा में सिंघम का। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख