Hanuman Chalisa

रोहित शेट्टी का धमाका, सिम्बा में होगी रणवीर सिंह और अजय देवगन की जबरदस्त फाइट

Webdunia
सभी जानते हैं कि रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिम्बा' में उनके खास दोस्त अजय देवगन भी छोटी-सी भूमिका अदा करेंगे। अजय की इस छोटी भूमिका को रोहित यादगार बनाना चाहते हैं और उन्होंने एक स्पेशल फाइट सीक्वेंस डिजाइन किया है। 
 
अजय को रोहित फिल्म में यूं ही बरबाद नहीं करना चाहते हैं। वे अजय का इस तरह से उपयोग करना चाहते हैं कि यह फिल्म सिम्बा का प्रमुख आकर्षण हो। 
 
फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार अजय देवगन और रणवीर सिंह एक फाइट सीन साथ में शूट करेंगे। यह एक्शन सीन हैदराबाद में फिल्माया जाएगा। इस एक्शन सीक्वेंस को भव्य और यादगार बनाया जाएगा। यह अजय और रणवीर के फैंस के लिए फिल्म का प्रमुख आकर्षण साबित होगा। 
 
सिंघम के प्रसिद्ध संवाद 'आजा माजी सटकली' का उपयोग भी इस फाइट सीक्वेंस में किया जाएगा। यह डायलाग बाजीराव सिंघम यानी कि अजय देवगन बोलेंगे। 
 
यह फाइट सीक्वेंस क्लाइमैक्स में नजर आएगा या फिल्म के बीच में, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। 
 
रोहित और रणवीर पहली बार फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले वे एक विज्ञापन फिल्म साथ कर चुके हैं। सिम्बा में रणवीर एक विचित्र पुलिस अफसर संग्राम भालेराव की भूमिका में हैं। 
 
सिम्बा में सारा अली खान लीड एक्ट्रेस हैं जो 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' की शूटिंग साथ कर रही हैं। 
 
सिम्बा तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'टेम्पर' का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में एनटीआर जूनियर ने लीड रोल अदा किया था। 'सिम्बा' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह फिल्म इस वर्ष 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्यों एनीमेशन में लौट रही है 'बाहुबली' की दुनिया? एसएस राजामौली ने खोला राज

'मिर्जापुर: द मूवी' में नए लेवल पर दिखेंगे गुड्डू पंडित, अली फजल का बदला हुआ अंदाज करेगा सरप्राइज

जब 'गदर' की दीवानगी में दिन-रात चले शोज, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने नाम किया था अनोखा रिकॉर्ड

अशनूर कौर के करोड़ों के आशियाने में घुसा बारिश का पानी, एक्ट्रेस ने वीडियो किया शेयर

मिर्जापुर से हाउस ऑफ द ड्रैगन तक, सत्ता की लड़ाई दिखाने वाली 5 दमदार कहानियां

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख