रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनीं श्वेता तिवारी, 'सिंघम अगेन' में आएंगी नजर

WD Entertainment Desk
बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (14:19 IST)
Shweta Tiwari in Singham Again: रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' के तीसरे पार्ट 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बाजीराव सिंघम बनकर अजय देवगन दुश्मनों से भिड़ते नजर आने वाले हैं। अजय देवगन ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
 
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अब ‍'सिंघम 3' में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। फिल्म में श्वेता तिवारी भी नजर आने वाली हैं। 
 
श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित शेट्टी संग तस्वीरें शेयर करते हुए इसका खुलासा किया है। तस्वीरों में श्वेता और रोहित कैजुअल लुक में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'द मैन हिमसेल्फ आपका आभार। 
 
श्वेता तिवारी कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में काम कर चुकी हैं। वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि श्वेता तिवारी रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का भी हिस्सा हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट में हुई पल्लवी जोशी की एंट्री, निभाएंगी यह किरदार

मीशा अग्रवाल की मौत पर सोमी अली ने जाहिर किया दुख, बोलीं- लाइक्स की दौड़ ने छीन ली पहचान

जाह्नवी कपूर से अलाया एफ तक, इन एक्ट्रेसेस ने अपने स्टाइल से जीता सभी का दिल

राजस्थान की पहली फिल्म ओमलो ने रचा इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, पिता दे चुके हैं भारतीय सेना में सेवा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More