सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने बढ़ाया फैंस का हौसला, कहा- आपको और मजबूती से लड़ना होगा

Webdunia
रविवार, 16 अगस्त 2020 (15:32 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा वक्त हो गया है, लेकिन उनके फैंस और परिवार उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई के लिए सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाती रहती हैं।

 
हाल ही में श्वेता ने सुशांत के बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक पावरफुल मैसेज भी लिखा है। श्वेता ने अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सुशांत के फैंस को इंसाफ की लड़ाई में डटे रहने के लिए प्रोत्साहित किया है।
 
श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जब आप किसी चीज़ पर भरोसा करते हैं तो उसके लिए लड़ें। और अगर आप देख रहे हैं कि अन्याय हो रहा है तो आपको और मज़बूती से लड़ना होगा।'
 
श्वेता द्वारा शेयर किया गया ये मैसेज Brad meltzer का है। श्वेता के इस मोटिवेशनल पोस्ट को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। सुशांत के फैंस श्वेता के इस पोस्ट को शेयर भी कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके निधन से न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री को बल्कि फैंस को भी काफी झटका लगा था। सुशांत केस में अबतक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख