Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत केस : मानवाधिकार आयोग ने मुंबई पुलिस और अस्पताल को भेजा नोटिस, पूछा- रिया चक्रवर्ती को मर्चुरी में जाने की इजाजत कैसे मिली

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sushant Singh Rajput Case
, बुधवार, 26 अगस्त 2020 (13:59 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं अब महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने रिया चक्रवर्ती के कूपर अस्पताल की मोर्चरी में जाने पर नोटिस जारी किया है। 

 
उन्होंने मुंबई पुलिस और अस्पताल से इस बात का जवाब मांगा है कि किस नियम के आधार पर रिया को मोर्चरी के अंदर जाने दिया गया, जबकि नियम के मुताबिक ब्लड रिलेशन वाला ही अंदर शव के पास जा सकता है। पुलिस ने उन्हें क्यों नहीं रोका।
 
Sushant Singh Rajput Case
वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को छुट्टी पर भेज दिया गया है। 
 
बता दें ‍कि सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती काफी वक्त तक कूपर अस्पताल के मोर्चरी में उपस्थित थीं। इसे लेकर मोर्चरी अटेंडेंट ने कहा था, मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सुशांत का शव देखने में मदद की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जी5 ने की ए.आर. रहमान की फिल्म 'अटकन चटकन' की घोषणा