कंगना की तस्वीर को चप्पलों से पीट रही थीं महिलाएं, शिल्पा शिंदे बोलीं- औरत ही औरत की दुश्मन

Webdunia
सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (13:02 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर दी थी, जिस पर खूब बवाल मचा। साथ ही कंगना के इस बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत के साथ भी उनका सीधा वाद-विवाद चल रहा है।

 
कंगना की ओर से दिए गए स्टेटमेंट के बाद से कई लोग कंगना के पक्ष में खड़े हैं तो कई उनका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ महिलाएं कंगना के पोस्टर को चप्पलों से पीटती नजर आ रही थीं। इस वीडियो पर जब शिल्पा शिंदे की नज़र पड़ी तो वह हैरान रह गईं। 
 
इस वीडियो को शिल्पा शिंदे ने भी शेयर किया है और उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। शिल्पा ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा, 'औरत ही औरत की दुश्मन। इन औरतों को कितने पैसे मिले ये शर्मनाक काम करने के लिए?'
 
उन्होंने लिखा, 'घर में यही औरतें अपने पति से मार खाती होंगी, उसी का फ्रस्ट्रेशन इस पोस्टर पर निकाल रही हैं।' शिल्पा शिंदे की इस प्रतिक्रिया के बाद उनके फैंस भी उनके साथ खड़े नज़र आ रहे हैं।
 
बता दें कि कंगना ने मुंबई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से तुलना वाला ट्वीट संजय राउत के उस बयान के बाद किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कंगना को मुंबई पुलिस से इतना ही डर लगता है तो उन्हें कभी मुंबई नहीं आना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More