Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज कुन्द्रा की हरकत से परेशान शिल्पा शेट्टी, नहीं करेंगी शूटिंग!

हमें फॉलो करें राज कुन्द्रा की हरकत से परेशान शिल्पा शेट्टी, नहीं करेंगी शूटिंग!
, मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (12:53 IST)
राज कुन्द्रा ने हरकत ही ऐसी कर दी है कि पत्नी शिल्पा शेट्टी परेशान हो गई हैं। हमेशा चहकने वाली शिल्पा के चेहरे पर चिंता के बादल छा गए हैं। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने राज कुन्द्रा को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वे पोर्नोग्राफिक फिल्म बनाते हैं और एप के जरिये अपलोड करते हैं। 
 
शिल्पा की इस शुक्रवार 'हंगामा 2' नामक मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है जिसके प्रमोशन में वे लगातार व्यस्त थीं। इसके अलावा वे टीवी पर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' नामक शो में बतौर जज भी दिखाई देती हैं। 

webdunia

 
खबर है कि शिल्पा ने इस शो के दो एपिसोड्स की शूटिंग में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है। वे इस शो की शूटिंग करने वाली थीं, लेकिन अब उन्होंने इरादा बदल दिया है। 
 
शो से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि शिल्पा की शूटिंग में हिस्सा लेने की कोई खबर नहीं है। वे शायद ही अब शूटिंग करें। उनके पति बुरी तरह फंस गए हैं ऐसे में वे कैसे शूटिंग कर सकती हैं। उन्हें सवालों का सामना भी करना पड़ सकता है। 
 
पुलिस के अनुसार राज और उनके रिश्तेदार ने एक कंपनी बनाई जो यूके बेस्ड थी। ये कंपनी पोर्न फिल्मों के लिए एजेंट्स को कॉन्ट्रेक्ट देती थी। फिल्मों को ईमेल के जरिये पहुंचाया जाता था और फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता था। 
 
खुलासा ये हुआ है कि राज ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप के जरिये हर दिन कितनी कमाई हुई। पोर्नोग्राफी में काम करने वालों को कितना पैसा देना है। धंधे में कमाई हो रही है या घाटा, इस तरह की बातें लगातार होती थी। राज कुन्द्रा के बिज़नेस का जाल मुंबई से लंदन तक फैला हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज कुन्द्रा पर पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा ने लगाए थे आरोप, फोटो और वीडियो का किया था गलत इस्तेमाल!