शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बने 'टाइटैनिक' के रोज-जैक, वायरल हो रह वीडियो

Webdunia
रविवार, 30 मई 2021 (15:56 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और शिल्पा शेट्टी 'टाइटैनिक' के रोज-जैक के अवतार में नजर आ रहे हैं। 

 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह एक मोर्फ वीडियो है, जिसमें दोनों ही फिल्म टाइटैनिक के रोज और जैक के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में राज ने लिखा, आखिरकार, सबूत मिल गया कि टाइटैनिक पर एक पंजाबी कपल भी था। मैं अपनी बात यहीं खत्म करता हूं। हैप्पी संडे।
 
14 सेकेंड के वीडियो में वो फिल्म टाइटैनिक का वो सीन दिखाया गया है, जब रोज, जैक के साथ पार्टी में जाती हैं और डांस करती हैं, लेकिन यहां उन्होंने पंजाबी तड़का लगाया, दोनों वीडियो में 'लौंग लाची' गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस लगातार वीडियो में कॉमेंट कर रहे हैं। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही स्क्रीन पर कमबैक करने वाली है। वो शब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' में नज़र आएंगी। इसमें अभिमन्यु दासानी और शिर्ले सेतिया भी हैं। इसके अलावा वो 'हंगामा 2' में दिखाई देंगी। इसमें परेश रावल, मीजान और प्रनीता सुभाष अहम भूमिका में हैं। वह इन दिनों 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज के रूप में नजर आ रही हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More