Shilpa Shetty ने विज्ञापन से की थी करियर की शुरुआत, पहली फिल्म आज तक नहीं हुई रिलीज

WD Entertainment Desk
शनिवार, 8 जून 2024 (10:46 IST)
shilpa shetty birthday : अपनी फिटनेस के लिए मशहूर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा 8 जून को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस उम्र में भी शिल्पा अपनी फिटनेस से कई एक्ट्रेसेस को मात देती नजर आ रही है। एक्ट्रेस का जन्म 1975 में कर्नाटक के मैंगलोर शहर में हुआ था। शिल्पा आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।
 
शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में एक बहुत ही छोटे से विज्ञापन से की थी। वह 1991 में 'लिम्का' के एड में नजर आई थीं। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 1993 में शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म 'बाजीगर' से अपनी शुरुआत की। इस फिल्म में वह सेकेंड लीड में नजर आई थीं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

हालांकि इससे पहले शिल्पा को 1992 में फिल्म 'गाता रहे मेरा दिल' के लिए कास्ट किया गया था। लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। शिल्पा शेट्टी को असली पहचान फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' से मिली। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। फिल्म के बाद से शिल्पा का नाम अक्षय कुमार के साथ जुड़ने लगा।
 
साल 2007 में शिल्पा शेट्टी ने अमेरिकन रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लिया, जहां उन्हें रंगभेद का शिकार होना पड़ा। इस शो से शिल्पा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। शिल्पा को न सिर्फ लोगों का साथ मिला था बल्कि उन्होंने अमेरिकन शो जीतकर भारत का नाम रोशन किया था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी ने साल 22 नवंबर 2009 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी रचाई थी। राज कुंद्रा की यह दुसरी शादी थी। शिल्पा और राज के दो बच्चे वियान और समायरा है। शिल्पा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिंग रहती हैं। वह अक्सर फैंस को अपनी योगा और एक्सरसाइज वीडियो शेयर करके फिटनेस गोल देती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More