राजेश खन्ना के लिए डिंपल कपाड़िया ने ठुकरा दिए थे कई फिल्मों के ऑफर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 8 जून 2024 (10:39 IST)
Dimple Kapadia Birthday: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया 8 जून को 67 वर्ष की हो गई हैं। 1957 में गुजराती परिवार में जन्मी डिंपल कपाड़िया को फिल्मों में लाने का श्रेय राजकपूर को जाता है। 70 के दशक में वह अपनी फिल्म बॉबी के लिए नए चेहरों की तलाश कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने डिंपल कपाड़िया को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया जिसे डिंपल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बॉबी, ऋषि कपूर की भी पहली फिल्म थी।
 
साल 1973 में रिलीज फिल्म बॉबी में डिंपल कपाडिया टीन एज लड़की की भूमिका में दिखाई दी। बॉबी की सफलता के बाद डिंपल कपाड़िया को कई फिल्मों में काम करने के लिए कई प्रस्ताव मिले लेकिन उन्होंने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया और अभिनेता राजेश खन्ना से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dimple Kapadia (@dimplekapadia_dk)

साल 1984 में रिलीज फिल्म 'जख़्मी शेर' से डिंपल कपाड़िया ने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही। 1985 में डिंपल को एक बार फिर से ऋषि कपूर के साथ सागर में काम करने का अवसर मिला। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डिंपल ने अपनी बोल्ड इमेज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सागर के बाद डिंपल कपाड़िया की छवि फिल्म इंडस्ट्री में एक बोल्ड अभिनेत्री के रूप में बन गई। 
 
1986 में रिलीज फिल्म 'जांबाज' इसका दूसरा उदाहरण बनी। 1988 में रिलीज फिल्म 'जख्मी औरत' डिंपल कपाड़िया की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्होंने एक महिला इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था जिसका बलात्कार हो जाता है और वह अपराधियों से अपना बदला लेती हैं।
 
साल 1991 में रिलीज फिल्म 'लेकिन' डिंपल कपाड़िया की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म से जुड़ा रोचक तथ्य है कि गायिक लता मंगेशकर ने इस फिल्म का निर्माण किया था। फिल्म में उनकी आवाज में 'यारा सीली सीली' गाना श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dimple Kapadia (@dimplekapadia_dk)

साल 1993 में रिलीज फिल्म 'रूदाली' डिंपल की महत्वपूर्ण फिल्मों में एक है। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उन्होंने शनिचरी नामक एक ऐसी युवती का किरदार निभाया जो तमाम दुख के बाद भी नहीं रो पाती है। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई लेकिन अपने दमदार अभिनय से डिंपल ने दर्शकों के साथ ही समीक्षकों को भी दिल जीत लिया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dimple Kapadia (@dimplekapadia_dk)

डिंपल कपाड़िया अब तक तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से समानित की जा चुकी हैं। डिंपल कपाडिया ने चार दशक लंबे सिने करियर में 80 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। डिंपल के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में अर्जुन, एतबार, काश, राम लखन, बीस साल बाद बंटबारा, प्रहार, अजूबा, नरसिम्हा, गर्दिश क्रांतिवीर, दिल चाहता है, बीइंग सायरस, दबंग, कॉकटेल, पटियाला हाउस,कॉकटेल, वेलकमबैक, बह्मास्त्र, पठान आदि शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More