Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कॉमेडी से भरपूर 'हंगामा 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hungama 2
, गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (14:21 IST)
शिल्पा शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हंगामा 2' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हंगामा' की अगली कड़ी है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

 
फिल्म में परेश रावल के साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, प्रनिता, मीजान जाफरी और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में दिख रहा है कि परेश रावल को शक है कि उनकी पत्नी का अफेयर चल रहा है। वहीं एक बच्ची मीजान जाफरी की बेटी होने का दावा करती हैं। 
 
मेकर्स इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करने की सोच रहे थे, लेकिन कोरोना के कारण यह संभव नहीं हो सका। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 23 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
 
फिल्म 'हंगामा 2' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म के साथ शिल्पा शेट्टी फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। वही साउथ एक्ट्रेस प्रनीता सुभाष अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

KGF 2 Release Date : क्या कहा फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने?