शर्लिन चोपड़ा को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (17:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने राज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

 
खबरों के अनुसार मुंबई सेशंस कोर्ट ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि पुलिस ने शर्लिन को राज कुंद्रा से जुड़े पॉर्न केस में 27 जुलाई को संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया था। 
 
पुलिस ने कोर्ट में बताया कि शर्लिन चोपड़ा पोर्न रैकेट केस में गवाह है। इसलिए उन्हें पुलिस ने इस मामले में समन किया है। तभी से शर्लिन को अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। इसके चलते उन्होंने पहले ही कोर्ट में जमानत की अर्जी डाल दी थी। जिसे अब कोर्ट ने ठुकरा दिया है। 
 
शर्लिन की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी कि एक्ट्रेस बस खुद का बचाव कर रही हैं, उन्हें गिरफ्तारी का डर नहीं हैं।
 
गौरतलब है कि शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया था कि उन्होने इस मामले में सबसे पहले पुलिस को अपना बयान दिया था। इसलिए उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने 27 जुलाई को 11 बजे अपना बयान दर्ज करवाने के लिए समन भेजा गया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

एशिया के हाइएस्ट पेड एक्टर बने रजनीकांत, कुली के लिए चार्ज की इतनी फीस!

एक्ट्रेस के साथ डॉक्टर भी हैं साई पल्लवी, बिना मेकअप कर लेती हैं फिल्म की शूटिंग, ठुकरा दिया था फेयरनेस क्रीम का एड

'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की होड़, सुनील शेट्टी से लेकर टी-सीरीज तक ने किया आवेदन

मिनी ड्रेस में पलक तिवारी ने फ्लॉन्ट किए टोन्ड लेग्स, सिजलिंग अदाओं से फैंस को किया घायल

कंगना रनौट ने भरी हॉलीवुड की उड़ान, इस हॉरर मूवी में आएंगी नजर

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख