22 दिन से गायब शेखर सुमन के जीजा, एक्टर ने लगाई सीबीआई जांच की गुहार

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 23 मार्च 2023 (13:37 IST)
बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन इन दिनों काफी परेशान चल रहे हैं। एक्टर के जीजा डॉक्टर संजय कुमार बीते 22 दिनों से गायब है। संजय कुमार की पत्नी रिश्ते में शेखर सुमन की बहन लगती हैं। डॉक्टर संजय कुमार की कोई भी जानकारी नहीं मिलने से शेखर और उनका परिवार काफी परेशान है। शेखर सुमन एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार को ढूंढने पटना पहुंचे हैं। 

 
शेखर सुमन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में सरकार से सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। एक्टर ने कहा कि संजय कुमार इतने सीधे-सादे डॉक्टर थे कि उनका कोई दुश्मन भी नहीं था। किसी बात को लेकर वो चिंतित भी नहीं थे कि उन्होंने आत्महत्या की हो। 
 
शेखर सुमन ने कहा, पुलिस को चाहिए कि परिवार को हमेशा अपडेट करे। लेकिन वो केवल भरोसा दे रहे हैं। अगर वे कहीं चले गये, तो कहां चले गये, 22 दिन से पूरा परिवार परेशान है। मेरी बहन सलोनी और संजय आर्थिक रूप से मजबूत लोग हैं। उन्हें वित्तीय मोर्चे पर कोई समस्या नहीं है। उनके जीवन में सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। वह पिछले 22 दिनों से लापता हैं और हमें कोई जबरन वसूली का फोन भी नहीं आया है।
 
शेखर सुमन ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि गांधी सेतु जैसे लंबे पुल पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर पुल पर कैमरा होता, तो सब कुछ पता चल जाता कि आखिर संजय के साथ ओवर ब्रिज पर क्या हुआ। 
 
शेखर सुमन ने कहा कि मैं बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने की कोशिश करूंगा। मैं उन से कहूंगा कि पुलिस अच्छे से इस मामले की जांच करें ताकि मेरे बहनोई का पता लग पाए। मैं हाथ जोड़कर निवेदन करूंगा कि इस मामले में बाहरी एजेंसी सीबीआई को शामिल किया जाए। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More