Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शमशेरा में रणबीर कपूर के सामने होगा ये दमदार विलेन

Advertiesment
हमें फॉलो करें शमशेरा
हाल ही में यश राज फिल्म्स ने रणबीर कपूर को लेकर 'शमशेरा' फिल्म बनाने की घोषणा की है। इसमें रणबीर एक डकैत बने हैं जो लड़ाकू और क्रूर है। यदि हीरो बेहद शक्तिशाली है तो विलेन का भी दमदार होना जरूरी है। 
शमशेरा

फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा विलेन की खोज कर रहे थे और आखिरकार संजय दत्त पर उनकी खोज खत्म हुई। करण के अनुसार संजय दत्त की शख्सियत शानदार हैं। वे तगड़े विलेन लगेंगे जो रणबीर से टक्कर ले सकें। 
शमशेरा

संजय और करण पहले भी काम कर चुके हैं। करण द्वारा निर्देशित फिल्म 'अग्निपथ' में संजय दत्त ने ही विलेन का रोल निभाया था। वे हीरो रितिक रोशन पर भारी पड़े थे। 
शमशेरा

गौरतलब है कि संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म 'संजू' में रणबीर ने ही संजय दत्त का किरदार निभाया है। अब ये दोनों पहली साथ में काम करेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेस 3 का ट्रेलर क्यों नहीं हो रहा है रिलीज?