Publish Date: Fri, 21 Oct 2022 (15:21 IST)
Updated Date: Fri, 21 Oct 2022 (15:20 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे समय बाद फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। शाहरुख के पास इस समय कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वह बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। अगले साल शाहरुख की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन्हीं में से एक है एक्शन पैक फिल्म 'जवान', जिसका निर्देशन साउथ के निर्देशक एटली कर कर रहे हैं।
शाहरुख बीते कई दिनों से चेन्नई में फिल्म 'जवान' की शूटिंग कर रहे थे। अब उन्होंने फिल्म का चेन्नई शेड्यूल पूरा कर लिया है। शाहरुख ने बताया है कि उन्होंने फिल्म जवान के 30 दिन लंबे शेड्यूल को पूरा कर लिया है।
शाहरूख ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 30 दिनों की तक साथ रहने वाली आरसीई की टीम के लिए धन्यवाद। थलाइवा रजनीकांत ने हमारे सेट्स पर आकर आशीर्वाद दिया। नयनतारा के साथ फिल्म और अनिरुद्ध रविचंदर के साथ गहरी चर्चा हुई, जबकि विजय सेतुपति ने मुझे बेहद स्वादिष्ट खाना खिलाया।
गौरतलब है कि फिल्म जवान में शाहरूख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में 02 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited by : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें