बेटे अबराम संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (14:58 IST)
Photo credit : Twitter
Shahrukh Khan with Lalbaugcha Raja: पूरे देश में गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहे है। कई सितारें लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान भी अपने बेटे अबराम संग गणपति का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पहुंचे।
 
शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख व्हाइट र्शट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है। वहीं वहीं, अबराम खान वीडियो में लाल कुर्ता पहने दिख रहे हैं। दोनों गणपति बप्पा के पैरों को छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।
 
शाहरुख से पहले कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, हंसिका मोटवानी, सनी लियोनी और ईशा देओल समेत कई सितारें लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं। 
 
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। शाहरुख अब राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द गॉडफादर (1972) 50 साल बाद भी दिलों पर कर रही है राज: संगठित अपराध की कालजयी गाथा

विवाद के बाद उल्लू एप ने प्लेटफॉर्म से हाउस अरेस्ट के सारे एपिसोड, NCW भेजा एजाज खान को समन

तारे जमीन पर से दर्शील सफारी के बाद सितारे जमीन पर से 10 नए बच्चों को लॉन्च करेंगे आमिर खान

डेनिम शॉर्ट्स-क्रॉप टॉप में निया शर्मा का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

वरुण धवन-मृणाल ठाकुर के साथ पूजा हेगड़े ने लंदन में देखी अपनी फिल्म 'रेट्रो', निभा रहीं यह किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More