शाहरुख खान की 'जवान' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk
रविवार, 10 सितम्बर 2023 (15:36 IST)
Jawan Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 'जवान' की रिलीज ने फैंस को एकदम क्रेजी कर दिया जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आया है। यह फिल्म रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।
 
फिल्म ने पहले दिन 65.50 करोड़ का कलेक्शन करके अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की थी। हालांकि दूसरे दिन 'जवान' के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। फिल्म ने दूसरे दिन 46.23 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 'जवान' ने तीसरे दिन एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।
 
'जवान' ने शनिवार को एक और इतिहास रच दिया है। यह रिलीज के पहले शनिवार सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 'जवान' ने तीसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 68.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 180.72 करोड़ रुपए हो गया है।
 
'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के लिए भारत के दरवाजे फिर बंद, अबीर गुलाल पर भी लगा बैन

जैकलीन फर्नांडिस की मां को याद कर सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा लेटर, कहा- हमारी बेटी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी...

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा खुशबू पाटनी का गुस्सा, बोलीं- एयर स्ट्राइक नहीं, अब महाभारत होनी चाहिए...

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा फवाद खान का गुस्सा, बोले- खबर सुनकर बहुत दुख हुआ

वरुण धवन कभी करते थे नाइटक्लब में काम, पिता डेविड धवन ने कर दिया था बेटे को लॉन्च करने से इंकार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख
More