Publish Date: Fri, 02 Nov 2018 (12:15 IST)
Updated Date: Fri, 02 Nov 2018 (12:17 IST)
शाहरुख खान अपने जन्मदिन के मौके पर यानी 2 नवंबर को अपने फैंस को खास तोहफा देने जा रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म जीरो का ट्रेलर लांच होने वाला है। ये एक ग्रैंड इवेंट होगा।
जीरो की टीम ने मुंबई में आइमैक्स थिएटर की सबसे बड़ी स्क्रीन को बुक किया है। ट्रेलर लांचिंग के इवेंट को खास बनाने के लिए शाहरुख ने भी बहुत तैयारी की है। फिल्म की कहानी मेरठ की है। जिस वजह से पूरे थियटर को मेरठ की तरह रीक्रिएट किया गया है।
थिएटर में मेरठ की पहचान वहां के घंटाघर, मेले और कई फेमस गलियों को डिजाइन किया गया है। साथ ही मेरठ के लोकल पकवान भी इस ट्रेलर लांचिंग के दौरान परोसे जाएंगे।
फिल्म में शाहरुख बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो मेरठ के मध्यमवर्गीय परिवार से है, वह अपने जीवन में अधूरा है और अपने इस अधूरेपन से दूसरे को पूरा करने की कोशिश करता है। इसी दौरान वह अपने छोटे से शहर मेरठ से न्यूयॉर्क तक की यात्रा करता है।
ट्रेलर लांच के पहले फिल्म के कई दिलचस्प पोस्टर रिलीज़ किए गए हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने जीरो का नया पोस्टर भी टि्वटर पर शेयर किया है। इसमें शाहरुख नेकर में हैं और उनके गले में नोटों की माला दिखाई दे रही है।