लंबे बाल, सफेद दाढ़ी में वायरल हो रहा शाहरुख खान का न्यू लुक, जानिए तस्वीर की सच्चाई

Webdunia
सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (16:56 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। फैंस उन्हें पर्दे पर देखने का काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख फिल्म 'पठान' से कमबैक करने वाले हैं। इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग में बिजी है।

 
इसी बीच शाहरुख खान की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में किंग खान का नया लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीर में शाहरुख काले रंग का टक्सीडो पहने नजर आ रहे हैं। वह लंबे बाल और सॉल्ट एंड पेपर दाढ़ी में बेहद डेशिंग नजर आ रहे हैं। 
 
इस तस्वीर के सामने आने के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि यह अभिनेता की अगली फिल्म 'पठान' से उनका लुक हो सकता है। लेकिन इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। दरअसल यह एडिटेड तस्वीर है। शाहरुख खान की यह तस्वीर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के साल 2017 में एक फोटोशूट की है। 
 
डब्बू रतनानी ने शाहरुख की ओरिजिनल तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसमें शाहरुख खान क्लीन सेव में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, Be Yourself, Because An Original Is Worth More Than A Copy
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More