शाहरुख खान के 'मन्नत' में लगे हैं इतने टीवी, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Webdunia
गुरुवार, 26 मई 2022 (15:31 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार फिल्म 'पठान' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। शाहरुख ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है, इसलिए उन्हें किंग खान भी कहा जाता है। हाल ही में शाहरुख दिल्ली में एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने घर 'मन्नत' के बारे में कई बातें की।

 
शाहरुख खान ने बताया कि उनके घर 'मन्नत' में करीब 11-12 टीवी लगी हुई है। इनकी कीमत करीब 30-40 लाख रुपए है। शाहरुख यहां एक टीवी ब्रांड के प्रमोशन करने आए थे। 
 
शाहरुख ने कहा, एक टीवी मेरे बेडरूम में है, एक लिविंग रूम में है, एक और मेरे छोटे बेटे अबराम के कमरे में है, एक आर्यन के कमरे में है, एक मेरी बेटी के कमरे में है। हाल ही में उनके जिम का एक टीवी खराब हो गया जो बहुत पुराने टाइप का था, और वो ऐसे दिनों का इंतज़ार करते हैं कि पुराने टीवी खराब हों और वो जल्दी से इस ब्रांड के टीवी खरीदें, जिसका प्रोमोशन वो कर रहे हैं। 
 
शाहरुख ने कहा, हर एक टीवी की कीमत एक से डेढ़ लाख है। इस हिसाब से मैंने 30-40 लाख तो टीवी पर ही खर्च कर रखे हैं। शाहरुख खान की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
 
एक यूजर ने लिखा, 'सर, प्लीज़ एक मुझे गिफ्ट कर दीजिए, मैं आपका एहसान मानूंगा।' एक अन्य ने लिखा, 'शाहरुख के घर में 30-40 लाख के तो टीवी ही हैं। अब मुझे गरीब महसूस हो रहा है।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More