K3G से डिलीट कर दिया गया था काजोल शाहरुख का रोमांटिक सीन, वीडियो देख यूजर बोले- करण को कभी माफ नहीं करेंगे

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में दोनों की केमेस्ट्री को खुब पसंद किया गया था

Kabhi Khushi Kabhie Gham Deleted Scene
WD Entertainment Desk
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (06:00 IST)
Kabhi Khushi Kabhie Gham viral scene: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बाजीगर, करण अर्जुन, माई नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम और दिलवाले जैसी कई हिट फिल्मों में  साथ काम किया है। 
 
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में दोनों की केमेस्ट्री को खुब पसंद किया गया था। सालों बाद फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है जिसे करण जौहर ने मूवी से काट दिया था। 
 
वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में काजोल काले रंग की स्ट्रैपी ड्रेस पहने डांस करते दिख रही हैं। इसके बाद बाद शाहरुख की एंट्री होती है। शुरुआत में शाहरुख काजोल को नजरअंदाज कर देते है। वहीं काजोल शाहरुख को रिझाने की कोशिश करती हैं। 
 
काजोल और शारुख का यह अंदाज रोमांटिक होने के साथ-साथ फनी भी नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स करण जौहर पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सीढ़ियों वाला पार्ट बहुत पसंद आया, पूरी चीज़ बहुत प्यारी है, लेकिन उसका टाई के साथ उसे नीचे खींचना मस्त है।' 
 
एक और यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म लंबी थी, लेकिन और भी लंबी होती तो मैं देख लेता।' एक अन्य ने लिखा, 'ये सीन काटने पर मैं कभी भी करण को माफ नहीं करूंगा।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'करण ने गलत सीन काट दिया।' 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजेश खन्ना, अमिताभ और रेखा से रिश्ते तक, मौसमी चटर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी राज खोले

हाउसफुल 5: 350 करोड़ का धमाका, हंसते-हंसते हो जाएगा खून, क्रूज़ पर हुई ऐसी मर्डर मिस्ट्री कि उड़ जाएंगे होश

दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की 'Spirit' से क्यों तोड़ा नाता? पर्दे के पीछे की सच्चाई आई सामने

बरेली से बॉलीवुड तक: दिशा पाटनी ने खोले अपने संघर्ष और आत्मनिर्भरता के राज

मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख