शाहरुख खान की 'पठान' को लेकर फैंस की दीवानगी, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए बुक किया पूरा थिएटर

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (15:17 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख 4 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को लेकर किंग खान के फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। 

 
खबर आ रही है कि शाहरुख खान के एक फैन क्लब ने 'पठान' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए पुरा थिएटर ही बुक करा लिया है। बताया जा रहा है कि मुंबई के गैटी गैलेक्सी थिएटर को सुबह 9 बजे के लिए बुक कर लिया है। 
 
खास बात यह है कि इस थिएटर में कोई भी फिल्म हो, उसका पहला शो दोपहर 12 बजे ही शुरू होता है। लेकिन शाहरुख खान की फिल्म के लिए थिएटर ने अपनी पॉलिसी में यह बड़ा बदलाव किया है। गेटी थिएटर मुंबई का सबसे बड़ा और आइकॉनिक सिंगल स्क्रीन थिएटर माना जाता है।
 
खबरों के अनुसार जी7 मल्टीप्लेक्स और मराठा मंदिर सिनेमा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कहा, यह बात सच है। शाहरुख खान के फैंस ने पूरे थिएटर को बुक कर लिया है। फिल्म की पहली स्क्रीनिंग फैंस 12 बजे से पहले देखने वाले है। 
 
बता दें कि फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख