Publish Date: Mon, 05 Nov 2018 (15:36 IST)
Updated Date: Mon, 05 Nov 2018 (15:43 IST)
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने हाल ही में अपने घर मन्नत पर दिवाली की पार्टी रखी थी। जिसमें तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर भी यह पार्टी सुर्खियों में बनी हुई थी। इस पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें शाहरुख अपने परिवार के साथ नजर आ रहें हैं लेकिन उनके परिवार का एक सदस्य इसमें नरादद है।
इस पार्टी में शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान शरीक नहीं हुए। जब दिवाली पार्टी की एक तस्वीर को गौरी खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो उसमें अपने बेटे आर्यन को ना देखकर उन्हे मिस करने लगे।
शाहरुख ने इस तस्वीर को रिट्वीट कर कैप्शन में लिखा, ‘अरे यार अचानक नन्हें आर्यन की याद आ गई।’ शाहरुख खान प्री-दीवाली पार्टी में करण जौहर, कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान, जूही चावला, आमिर खान,आलिया भट्ट समेत कई बॉलीवुड स्टार पहुंचे थे।
आर्यन खान विदेश में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं. वहीं, बेटी सुहाना भी विदेश में ही पढ़ाई करती है। लेकिन दीवाली के इस मौके पर वो शामिल हुई। शाहरुख हर साल दीवाली पार्टी रखते हैं जिसमें कई बड़े सितारे पहुंचते हैं।