शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (17:46 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी ग्‍लैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना ने बॉलीवुड में एंट्री तो नहीं ली है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।

 
सुहाना खान ने साल 2020 के आखिरी दिन अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इन तस्वीरों में सुहाना खान की अदाएं देखने लायक है। सुहाना व्‍हाइट क्रॉप टॉप बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 
सर्दियों वाले फैशन को देखते हुए सुहाना फर वाले क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहने हैं। टॉप में फुल स्लीव और टर्टल नेक डिजाइन है। उन्‍होंने बालों को बांध रखा है और उनके चेहरे पर बालों की लटें उनके लुक को और आकर्षक बना रही है। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 
सुहाना खान की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आपकी तस्वीर देखकर अचानक मैं सांस लेना भूल गया हूं। एक और यूजर ने लिखा, ओएमजी आप कितनी क्‍यूट हो। एक अन्य यूजर ने लिखा, हमेशा की तरह स्‍टनिंग। इन तस्वीरों पर लोग दिल और आग वाले इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
 


बता दें कि पिछले दिनों सुहाना खान की तस्वीरों पर यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए थे जिसका शाहरुख खान की लाडली ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। 
 
सुहाना खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती हैं। वह परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर हाल ही में दुबई से वापस लौटी हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More