Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एयरपोर्ट पर सुहाना खान के साथ लड़कों ने की ऐसी हरकत, वायरल हो रहा वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें suhana khan

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 21 नवंबर 2022 (12:37 IST)
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। सुहाना जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सुहाना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। सुहाना जब भी बाहर निकलती हैं फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार हो जाते हैं। 

 
हाल ही में सुहाना खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सुहना हमेशा की तरह कुल अंदाज में नजर आईं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए सुहाना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो में यूजर्स को कुछ ऐसा दिखा जिससे वे काफी नाराज हो गए। 
 
दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़के सुहाना का पीछा कर रहे हैं। सुहाना जब पीछे मुडकर देखती हैं तो वे सभी लड़के शरमा कर अपना मुंह छुपा लेते हैं। लड़कों का ऐसा बर्ताव यूजर्स को पसंद नहीं आया। वह अपना गु्स्सा जाहीर कर रहे है। 
 
बता दें कि सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म से सुहाना के साथ श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पावर रेंजर' स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का 49 साल की उम्र में निधन