निगेटिव किरदार निभाकर भी फैंस का दिल जीत चुके हैं रोमांस किंग शाहरुख खान

WD Entertainment Desk
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (11:26 IST)
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 59 वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री में रोमांस का बादशाह भी कहा जाता है। रोमांटिक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले शाहरुख कई फिल्मों में विलेन बनकर भी फैंस का ‍दिल जीत चुके हैं।

बाजीगर-
1993 में पहली बार शाहरुख 'बाजीगर' में निगेटिव रोल में दिखाई दिए। फिल्म में शाहरुख के अपोजिट काजोल और शिल्पा शेट्टी थीं।
 
डर-
1993 में ही दूसरी फिल्म 'डर' में भी शाहरुख ने निगेटिव किरदार निभाया था। इसी फिल्म से शाहरुख का डायलॉग 'आई लव यू क क किरन' फेमस हुआ। इस फिल्म में शाहरुख के साथ सनी देओल और जूही चावला थीं।

अंजाम-
फिल्म 'अंजाम' में शाहरुख फिर निगेटिव रोल में दिखे थे। इस फिल्म में शाहरुख का किरदार इतना पसंद किया गया था कि उन्हें 'बेस्ट फिल्म फेयर विलेन अवॉर्ड' से नवाजा गया था।
 
राम जाने-
साल 1995 में आई फिल्म 'राम जाने' में भी शाहरुख ने निगेटिव रोल निभाया था। फिल्म में शाहरुख के साथ जूही चावला लीड रोल में थीं।

डुप्लीकेट-
फिल्म 'डुप्लीकेट' में शाहरुख का डबल रोल था जिसमें उन्होंने हीरो और विलेन दोनों का किरदार निभाया था। डुप्लीकेट में शाहरुख के साथ जूही चावला और सोनाली बेंद्रे लीड रोल में थीं।
 
जोश-
2000 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म 'जोश' में किंग खान ने ईगल गैंग के लीडर का रोल निभाया था। यह रोल भी नेगटिव था।
 
डॉन-
2006 में आई फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन' में शाहरुख 6 साल बाद नेगटिव रोल में दिखे थे। फिल्म में शाहरुख का विलेन वाला अंदाज लोगों को डराने के लिए काफी था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का पहला गाना भारतवर्ष एंथम रिलीज

ध्रुव विक्रम की स्पोर्ट्स ड्रामा बाइसन कालामादन इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बिन शादी के मां बनी थीं नीना गुप्ता, मसाबा के जन्म के बाद भी था शादीशुदा विवियन रिचर्ड् संग अफेयर

WAVES 2025: आमिर खान ने बताया फिल्म शुरू करने से पहले तीन-चार महीने तक सिर्फ स्क्रिप्ट पर करते हैं काम

बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बताया उस रात का सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More