फैन ने जताई मन्नत में शादी करने की इच्छा, शाहरुख खान ने दिया यह जवाब

Shahrukh Khan
WD Entertainment Desk
गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (12:45 IST)
Ask SRK Session: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म 'जवान' की रिलीज के बाद से ही अक्सर समय निकालकर फैंस के लिए सोशल मीडिया पर ऑस्क एसआरके सेशन कर रहे हैं। इस सेशन में किंग खान फैंस के कई सवालों के मजेदार अंदाज में जवाब देरहे हैं। हाल ही में शाहरुख ने एक बार फिर ऑस्क एसआरके सेशन रखा। 
सवाल - क्या आपने टाइगर 3 का टीजर देखा?
जवाब - टाइगर 3 कमाल की लग रही है। भाई भाई ही है। बहुत पसंद आया।
 
सवाल - क्या मैं मन्नत में शादी कर सकता हूं?
जवाब - घोड़ा है तेरे पास बरात निकालने के लिए...?
 
सवाल - सर आप वर्तमान में कौन सी किताब पढ़ रहे हो?
जवाब - जवान के साथ अब मैं सिर्फ अकाउंट बुक पढ़ रहा हूं। मजाक कर रहा हूं।
 
सवाल - 2024 में कौन सी मास मूवी में आओगे?
जवाब - भाई मैं मैसी नहीं बहुत क्लासी हूं।
 
सवाल - डंकी की रिलीज डेट फिक्स है ना?
जवाब - डंकी फिक्स ही है। और क्या करूं माथे पर गुदवा लूं।
 
सवाल - सर 1000 करोड़ में 10 जीरो होते हैं...जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद रिलीज हुई है।
जवाब - यार ये जीरो जीरो मद याद दिलाओ अभी... हा.. हा...
 
सवाल - आपके बिखरे बिखरे बालों का राज?
जवाब - आशिक हूं ना... शराबी आंखें.. बहकी बहकी चाल.. हंसता हुआ चेहरा और बिखरे बिखरे बाल।
 
सवाल - मैंने नोटिस किया... शाहरुख खान सर आपका आईक्यू लेवल इतना हाई एवरेज कैसे हैं.. हर सवाल का जवाब फटाफट दे देते हो?
जवाब - अब क्या करूं ब्यूटी विथ ब्रेन टाइप का हूं।
 
सवाल - पठान में सीट बेल्ट, जवान में मास्क, अब डंकी में क्या पहन कर जाना है?
जवाब - अपना दिल लेकर जाना।
 
सवाल - टाइगर 3 में आप इंटरवल के पहले या इंटरवल के बाद आओगे?
जवाब - जब जब भाई बुलाएगा तब तब आ जाऊंगा।
 
सवाल - सर मुझे मेरी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करनी है उनके घर आप मेरा रिश्ता लेकर आओ ना।
जवाब - भाई तेरी मुश्किलें और बढ़ जाएगी। मैं गया तो तेरा पत्ता साफ।
 
सवाल - क्या आप सच में हेयर डाई यूज करते हैं?
जवाब - हा थोड़ा थोड़ा.. असल में थोड़ा ज्यादा ही।
 
सवाल - आपका निकनेम?
जवाब - बादशाह।
 
सवाल - सर विराट कोहली के बारे में कुछ कहें क्योंकि हम रोज फैन वॉर पोस्ट देख रहे हैं। 
जवाब - वो मेरा सपना है। मैं हमेशा उसकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं। भाई दामाद जैसा है मेरा।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द रॉयल्स में सबसे बड़ा सरप्राइज निकलीं नोरा फतेही, शानदार अभिनय को दर्शकों ने किया खूब पसंद

टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकोनिंग और कान में हॉलीवुड का बढ़ता वर्चस्व

Cannes Film Festival: रुस का राजनीतिक घटनाक्रम दर्शाती टु प्रोसेक्यूटर्स का हुआ प्रीमियर

रेप केस में बढ़ी एजाज खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

कान फिल्म फेस्टिवल में पारुल गुलाटी का धमाकेदार डेब्यू, बालों से बनी ड्रेस पहन रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख