विशाल भारद्वाज से मिलने पहुंचे शाहिद कपूर, क्या दोबारा साथ काम करने की है तैयारी?

Webdunia
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (17:11 IST)
शाहिद कपूर की पिछली रिलीज फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। अब शाहिद अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। वो जल्द ही अब फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं। जर्सी फिल्म तेलुगु की हिन्दी रिमेक है, इस फिल्म में शाहिद कपूर क्रिकेटर की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।


शाहिद कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ-साथ डायरेक्टर विशाल भारद्वाज संग काम करने की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहिद और विशाल ने कमीने और हैदर जैसी पुरस्कार विजेता फिल्म में साथ काम किया है। अब सुनने में आ रहा है कि ये जोड़ी एक बार फ़िर एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आने की तैयारी कर रही है।
 
हाल ही में शाहिद कपूर को निर्देशक विशाल भारद्वाज के ऑफिस में देखा गया और बस तभी से बाजार गर्म है कि, दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए एक बार फिर साथ आ सकते है। 
 
ALSO READ: अंगूर से भरे बाथटब में टॉपलेस होकर मस्ती करती दिखीं सनी लियोनी
 
वैसे शाहिद और विशाल ने अपनी इस मुलाकात को किसी से नहीं छुपाया दोनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। शाहिद कपूर इस मौके पर कैजुअल और कूल लुक में नजर आए।
 
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने फिल्म कमीने, हैदर और रंगून में काम किया है। इन सभी फिल्मों को फैंस ने काफी पसंद किया था। एक्टर-डायरेक्टर की ये जोड़ी जनता की फेवरेट है और ऐसे में दोनों का दोबारा साथ काम करना फैंस के लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More