Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहिद कपूर ने ली साउथ स्टार यश से टक्कर, 'केजीएफ 2' के सामने रिलीज होगी 'जर्सी'

Advertiesment
हमें फॉलो करें shahid kapoor
, बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (16:46 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ा चुके हैं। वहीं अब फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

 
शाहिद कपूर ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारी प्यारी फिल्म जर्सी 14 अप्रैल 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिनेमाघरों में मिलते हैं।'
 
बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की जर्सी की टक्कर साउथ स्टार यश की केजीएफ 2 से होने वाली है। केजीएफ 2 भी बैसाखी के मौके पर 14 अप्रैल को ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का भी दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 
 
'केजीएफ 2' और 'जर्सी' दोनों फिल्मों की कहानी अलग-अलग है ऐसे में फिल्म रिलीज होने के बाद सबकी नजर कलेक्शन पर जम जाएगी। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भी 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने फिल्म का काम पूरा ना होने का हवाला देते हुए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। 
 
shahid kapoor
'लाल सिंह चड्ढा' अब 14 अप्रैल की बजाय 11 अगस्त को रिलीज होगी। संभावना जताई जा रही है कि केजीएफ 2 से टकराव टालने के लिए मेकर्स ने लाल सिंह चड्ढा की रिलीज को आगे बढ़ाया है। लेकिन अब शाहिद ने साउथ स्टार यश से टक्कर ले ली है।
 
गौतम तिन्मुरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'जर्सी' में शाहीद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद क्रिकेटर बने हैं। शाहिद के पिता पंकज कपूर फिल्म में कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट के शो 'लॉक अप' का ट्रेलर रिलीज, 16 विवादित हस्तियां होगी शामिल