Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहिद-मीरा ने पहली बार शेयर की बेटे ज़ैन की फोटो, लग रहे तैमूर के भाई!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shahid Kapoor
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 5 सितंबर को दूसरी बार माता-पिता बने। लंबे वक्त से फैंस शाहिद के बेटे ज़ैन की तस्वीर देखने को बेकरार थे। अपने बेटे के जन्म के 2 महीने बाद आखिरकार पहली बार उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
 
Shahid Kapoor
ये तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई। तस्वीर में ज़ैन बहुत ही क्यूट लग रहे हैं और उनकी शक्ल मां मीरा राजपूत से काफी मिलती है। मीरा ने ज़ैन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैल्लो वर्ल्ड।
 
ज़ैन की इस तस्वीर पर फैंस के ढ़ेरों कमेंट्स और लाइक आ रहे हैं। फैंस ज़ैन की तुलना तैमूर से कर रहे हैं। ज़ैन का जन्म 5 सितंबर 2018 को हुआ। ज़ैन शाहिद के छोटे बेटे हैं। इससे पहले उनकी बेटी मीशा हैं। 
 
Shahid Kapoor
कुछ ही दिन पहले दिवाली पर शाहिद-मीरा ने एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे थे। इस पर दोनों को तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिली थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंद्रमुखी चौटाला ने बिकिनी पहन किया योग, कविता के बोल्ड फोटो हुए वायरल