शाहरुख खान का ये हाल... अब सुशांत जैसा कलाकार लेने लगा टक्कर

Webdunia
शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या पिटी बतौर सुपरस्टार उनका डर ही खत्म हो गया। जब हैरी मेट सेजल की असफलता के बाद तो उनकी फिल्म के आगे कोई भी अपनी फिल्म रिलीज करने से नहीं घबराता। यहां तक कि सुशांत सिंह राजपूत भी नहीं। 
 
अगले वर्ष दिसम्बर में कई बड़ी फिल्मों के बीच घमासान है। क्रिसमस वाला सप्ताह तो बॉलीवुड वालों का पसंदीदा सप्ताह बन गया है। पिछले कुछ वर्षों से इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करती आई हैं लिहाजा बड़ी फिल्मों के मेकर्स और सुपरस्टार्स की नजर सप्ताह पर है। 
 
2018 के दिसम्बर में क्रिसमस वाले सप्ताह में शाहरुख खान अपनी उस फिल्म को ला रहे हैं जिसका नाम तय नहीं है और उसमें वे बौने का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन 'तनु वेड्स मनु' सीरिज की दो बेहतरीन फिल्म बनाने वाले आनंद एल. राय कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। 


 
21 दिसम्बर को ही 'केदारनाथ' रिलीज करने की घोषणा निर्देशक अभिषेक कपूर पहले ही कर चुके हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सैफ-अमृता की बेटी सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख की फिल्म के इसी दिन आने से चर्चा चल पड़ी थी कि 'केदारनाथ' को अपनी रिलीज डेट अब बदलना पड़ेगी क्योंकि शाहरुख जैसे सितारे की फिल्म से टकराने की हिम्मत वे शायद ही जुटा पाएं। 
 
ये बातें जब 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर के कानों तक पहुंची तो उन्होंने ट्विट कर दिया कि उनकी फिल्म 21 दिसम्बर को ही रिलीज होगी। यानी कि शाहरुख जैसे सितारे से सुशांत सिंह राजपूत जैसा कलाकार टकराएगा। अभिषेक को इस टक्कर से कोई भय नहीं है। कुछ ने तो दबे स्वरों में कहना शुरू कर दिया है कि शाहरुख के स्टारडम में कोई दम नहीं बचा और सुशांत जैसा सितारा उनकी फिल्म से टक्कर लेने की हिम्मत करने लगा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More