suvichar
✕

सलमान और शाहरुख एक साथ आएंगे नजर... धमाके की उम्मीद

Webdunia
बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आएंगे। नजारा कैसा होगा इसका अंदाजा उनके फैंस भी नहीं लगा पाएंगे। 
 
ये दोनों सितारे चार दिसम्बर को होने वाले स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स को एक साथ होस्ट करने वाले हैं। इस पुरस्कार समारोह का स्टार प्लस पर 31 दिसम्बर की रात प्रसारण होगा। इस बात में शक नहीं है कि टीआरपी का ग्राफ बहुत ऊंचा जाएगा। 


 
सलमान और शाहरुख के बीच दोस्ती गहरी हो गई है। लगातार मुलाकातों और पार्टियों का सिलसिला चल निकला है। अब ये दोनों कलाकार एक साथ पुरस्कार समारोह की मेजबानी भी कर रहे हैं। 
 
हाल ही में सलमान ने शाहरुख की आने वाली फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित की। इम्तियाज अली की इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा हैं। सलमान ने ट्वीट किया 'एसआरके की फिल्म आ रही है। डेट मैंने डिसाइड कर दी है। टाइटल तुम लग डिसाइड कर दो। बेस्ट ऑफ लक अनुष्का शर्मा, इम्तियाज अली।' 
 
अनुष्का ने इसका जवाब दिया- 'ये क्या है शाहरुख? हमारी फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई?' इस पर शाहरुख ने ट्वीट किया 'अरे, मुझे कुछ नहीं पता। हम तो अभी भी फिल्म का नाम खोज रहे हैं। अब क्या करे? ठीक है इस तारीख के साथ ही जाते हैं।' 
 
इन ट्वीट्स के जरिए पता चलता है कि दोनों की बांडिंग बहुत अच्छी है और एक-दूसरे की फिल्म में वे रूचि लेने लगे हैं। हो सकता है कि दोनों फिर साथ में एक ही फिल्म में नजर आएं। 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख