Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान को पहले वैलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट दिया था

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान को पहले वैलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट दिया था
, मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 (13:19 IST)
पठान की सफलता के बाद जोश से भर गए शाहरुख खान ट्वीटर कर काफी सक्रिय हो गए हैं और लगातार फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं।
 
हाल ही में शाहरुख से उनके एक फैंस ने पूछा कि गौरी मेम को वैलेंटाइन डे पर पहला गिफ्ट आपने क्या दिया था? 

webdunia

 
इसका जवाब शाहरुख ने दिया- जहां तक मुझे सही-सही याद है, बात 34 साल पुरानी है। मैंने पिंक कलर के ईयररिंग्स दिए थे जो प्लास्टिक के थे। शाहरुख के इस जवाब को खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
शाहरुख और गौरी ने 1991 में शादी की थी। इसके पहले उनका लंबा रोमांस चला था। बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में उनकी गिनती होती है। 
 
शाहरुख खान इस समय 'जवान' फिल्म में व्यस्त हैं जो जून में रिलीज होगी। इधर पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए आय के नए रिकॉर्ड बना रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ-रेखा-जया प्रेम त्रिकोण : क्यों अधूरी रह गई अमिताभ-रेखा की लव स्टोरी?