Daily Horoscope
✕

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद टूट गए हैं शाहरुख खान और गौरी, बार-बार कर रहे हैं कॉल

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान और गौरी खान की नींद उड़ी हुई है। कोशिश कर रहे हैं कि जल्दी से जल्दी उनका बेटा बाहर आ जाए।

Webdunia
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (14:02 IST)
शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान इस समय आर्थर रोड जेल में बंद है। 3 अक्टोबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया था। तब से शाहरुख खान और गौरी खान की नींद उड़ी हुई है। दोनों बहुत परेशान हैं। 
 
किंग खान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शाहरुख और गौरी टूट चुके हैं। वे चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी उनका बेटा घर पर लौटे। वे बार-बार कॉल कर आर्यन की जानकारी ले रहे हैं। पूछ रहे हैं कि वह कैसा है? उसका हेल्थ अपडेट ले रहे हैं। आर्यन के लिए उन्होंने सामान भी भेजा है। 

ALSO READ: शाहरुख खान पर लिखी कविता वायरल: एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है
13 अक्टोबर को होगी सुनवाई 
आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए किंग खान इस समय भिड़े हुए हैं। शाहरुख ने कई कानूनी विशेषज्ञों से सलाह मांगी है। कई वकीलों से भी संपर्क में हैं। 13 अक्टोबर को इस मामले पर सुनवाई होगी। खबर है कि अगली जमानत याचिका वकील अमित देसाई ने की है। वे लगातार शाहरुख और गौरी के संपर्क में हैं।  
 
गौरी ने नहीं मनाया बर्थडे
आर्यन की मां गौरी खान का 8 अक्टोबर को बर्थडे था और वे आर्यन के बिना कैसे जन्मदिन मना सकती थी। वे इस दिन बेहद उदास थीं और आर्यन को मिस कर रही थी। 


 
टेक केयर किंग 
गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री से राज बब्बर, सोनू सूद, फराह खान, पूजा भट्ट, सुनील शेट्टी जैसी कई सेलिब्रिटीज ने कहा है कि वे इन मुश्किल हालातों में शाहरुख खान के साथ खड़े हैं। दूसरी ओर शाहरुख के फैंस भी उनके समर्थन में 5 अक्टूबर को मुंबई स्थित उनके बंगले 'मन्नत' के बाहर जमा हुए थे और 'टेक केयर किंग' का मैसेज भी उन्होंने दिया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

सभी देखें

जरूर पढ़ें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख