शाहरुख-काजोल की जोड़ी नजर आएगी हिंदी मीडियम के सीक्वल में!

Webdunia
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खशन और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। जब भी ये जोड़ी एक साथ नजर आई है तब इसने बॉक्स आफिस पर तहलका ही मचाया हैं। 
 
पिछले दिनों खबर आ रही थी कि शाहरुख खान और काजोल फिर से एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल हिंदी मीडियम 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में इरफान खान भी नजर आएंगे। वहीं, खबर ये भी थी कि फिल्म 'हिंदी मीडियम' को डायरेक्ट करने वाले साकेत चौधरी अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह होमी अदजानी को इस सीक्वल को डायरेक्ट करने का ऑफर दिया गया है। 
 
हालांकि अब इस प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज किया है और इन्हें महज मनगढ़ंत बताया है। फ़िलहाल न तो शाहरुख, न काजोल और न हिंदी मीडियम 2 के बारें में कोई प्लान है। यहां तक की इरफान खान, जिन्होंने पहली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी, वो भी इस समय अनिश्चित हैं। हम इसके सीक्वल के बारें में तभी सोचेंगे जब इरफान खान अपना इलाज कराकर वापस भारत लौट आएंगे।
 
फिल्म हिंदी मीडियम 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान खान के साथ पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस सबा कमर ने लीड रोल निभाया था।  वहीं, शाहरुख खान और काजोल की साथ में पिछली फिल्म दिलवाले थी। इस फिल्म में भी दर्शकों ने दोनों की कैमिस्ट्री को खूब सराहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More