'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को मिला अपना विनर, इनाम में मिले इतने लाख रूपए

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (12:11 IST)
टीवी के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को अपने दूसरे सीजन का विनर मिल गया है। महाराष्ट्र की सौम्या कांबले ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सौम्या को 15 लाख रुपए का चेक और एक शानदार गाड़ी बतौर इनाम के तौर पर दी गई है। 

 
शो में बतौर कोरियोग्राफर सौम्या को गाइड करने वाली कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी सम्मानित किया गया है। वर्तिका झा को 5 लाख का चेक दिया गया है। इसके अलावा चार कंटेस्टेंट्स को 1-1 लाख रूपए का चेक दिया गया है। 
 
ट्रॉफी जीतने के बाद सौम्या ने कहा, मैंने इस दिन के लिए सच में कड़ी मेहनत की है और मुझे खुशी है कि ऐसा हुआ। मैं अपने माता-पिता, मेरी कोरियोग्राफर को भी धन्यवाद देना चाहती हूं, मैं अपने शो के जजेज और दर्शकों का शुक्रिया कहना चाहूंगी जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।
 
बता दें महाराष्ट्र के पुणे की सौम्या कांबले अपनी बेली डांसिंग के लिए मशहूर हैं। उनके पिता चाहते थे कि सौम्या एक डॉक्टर बने जबकि उनकी मां उन्हें एक डांसर बनाना चाहती थीं। सौम्या को अपने आकर्षक और स्वाभाविक डांस एक्ट्स के लिए बहुत तारीफें मिलीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अर्जुन रेड्डी से लेकर डियर कॉमरेड तक, लवरबॉय के किरदार में विजय देवरकोंडा ने जीता दिल

हाउसफुल 5 को रिलीज से पहले लगा झटका, यूट्यूब से हटाया गया फिल्म का टीजर, जानिए कारण

ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड हसीनाओं ने जताई खुशी, अनन्या पांडे बोलीं- हमारी रक्षा करने के लिए धन्यवाद...

भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात के बीच स्वरा भास्कर ने कर दिया ऐसा पोस्ट, यूजर्स ने लगाई क्लास

एशिया के हाइएस्ट पेड एक्टर बने रजनीकांत, कुली के लिए चार्ज की इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More