Hanuman Chalisa

संजू का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा सप्ताह

Webdunia
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह से छाई हुई है। हालांकि अब कलेक्शन काफी नीचे आ गए हैं, लेकिन चौथे सप्ताह में भी फिल्म को अच्छे-खासे शो मिले हैं क्योंकि वीकेंड पर फिल्म अच्छा व्यवसाय करती है। 
 
संजू ने तीसरे सप्ताह की समाप्ति के बाद अब तक 325.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित किया जा चुका है। 

ALSO READ: धड़क : फिल्म समीक्षा
 
फिल्म पहले सप्ताह में ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी, जिससे उम्मीद जागी थी कि फिल्म तीसरे सप्ताह तक 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसके बावजूद अभी भी उम्मीद कायम है। 'पीके' के लाइफ टाइम बिजेनस 340 करोड़ को भी यह पार कर लेगी तो राजकुमार हिरानी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन जाएगी। 
 
13 जुलाई को रिलीज हुई 'सूरमा' की जितनी तारीफ हुई वैसे कलेक्शन नहीं आए। फिल्म ने पहले सप्ताह में 21.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अब फिल्म से ज्यादा की उम्मीद नहीं की जा सकती है। फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस ज्यादा से ज्यादा 30 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा। 
 
हॉलीवुड मूवी 'एंट मैन एंद द वास्प' ने पहले सप्ताह में लगभग 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने जिस तरह से शुरुआत की थी, वैसी तेजी बाद में कायम नहीं रख पाई। फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस 40 करोड़ रुपये के आसपास सिमट जाएगा। फिल्म को भारत में औसत दर्जे की सफलता मिली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

NEET पेपर लीक मामला: छात्रों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री ज्योतिका, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

NEET पेपर लीक विवाद पर आमिर खान की बेटी इरा खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों रहीं इतने दिनों तक खामोश

शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं, 5 दिन रहेंगी होम आइसोलेशन में

'तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो'... अपरा मेहता ने सुनाया पति दर्शन जरीवाला से अलगाव का दर्द

आधी रात सलमान खान का धमाकेदार पोस्ट, रिप्ड बॉडी दिखाकर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख