रील लाइफ संजू और रियल लाइफ संजय दत्त एक साथ आएंगे नजर... 2020 में होगा धमाका

Webdunia
हाल ही में रिलीज हुई 'संजू' संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई है। रणबीर ने यह किरदार ऐसे निभाया है कि लगता है कि हम संजय दत्त को ही देख रहे हों। रणबीर कपूर को भूल जाते हैं। 
 
अब ये कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले यश राज फिल्म्स ने इन दो स्टार्स को लेकर 'शमशेरा' नामक फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। 
 
अब फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है। शमशेरा 2020 में 31 जुलाई को प्रदर्शित होगी। फिल्म की शूटिंग 2019 के मध्य शुरू होगी। रणबीर इस फिल्म में एक लुटेरे के रोल में हैं। फिल्म में हीरोइन के रूप में संभवत: वाणी कपूर नजर आएंगी। 
 
शमशेरा का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे। यह 2020 की बड़ी फिल्मों में से एक होगी और इन दोनों कलाकारों को साथ में देखना रोचक होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकलीन फर्नांडिस ने रखा सिंगिंग की दुनिया में कदम, पहला गाना स्टॉर्मराइडर हुआ रिलीज

आंटी को अपमानजनक समझने वालों को जीनत अमान ने दिया जवाब, बोलीं- किसने कहा ये अपमानजनक शब्द

द मेहता बॉयज का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ धमाकेदार वर्ल्ड प्रीमियर

क्या सिंघम अगेन में होगा चुलबुल पांडे का कैमियो? जानिए सच्चाई

हीरो हीरोइन में परेश रावल के साथ काम करेंगी दिव्या खोसला, बोलीं- सपने के सच होने जैसा...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More