Publish Date: Mon, 25 May 2020 (15:02 IST)
Updated Date: Mon, 25 May 2020 (15:07 IST)
बॉलीवुड एक्टर, निर्माता-निर्देशक सुनील दत्त को गुजरे 15 साल हो गए हैं। सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर उनके बेटे संजय दत्त ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में संजय अपने पिता के साथ कई तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। संजय दत्त ने पिता के साथ अपने बचपन से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक के बीच की कई तस्वीरें साझा की हैं।
वीडियो के साथ संजय दत्त ने लिखा, जब तक आप मेरे साथ थे, मुझे पता था कि मुझे किसी भी चीज के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। मिस यू डैड।
बता दें कि सुनील दत्त का निधन 25 मई 2005 को हुआ था। सुनील दत्त के निधन को 15 साल बीत चुके हैं। लेकिन आज भी हिंदी सिनेमा और राजनीति के मैदान में उनके दिए योगदान को कोई भुला नहीं पाया है।