Hanuman Chalisa

इस दिन होगा रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त की बायोपिक का टीज़र रिलीज़

Webdunia
लंबे समय से संजय दत्त के जीवन पर आधारित उनकी बायोपिक की चर्चा चली आ रही थी। फिल्म के नाम से लेकर फिल्म की कास्ट तक, सभी कुछ उनके फैंस को जानना ज़रुरी था। राजकुमार हिरानी जैसे निर्देशक, रणबीर कपूर जैसे कलाकार और सबसे बड़ी बात संजय दत्त के रहस्यमय जीवन की गाथा, इस फिल्म का इंतज़ार अब और नहीं होता। खबर है कि फिल्म का टीज़र अप्रैल में ही जारी होने वाला है। 
 
आखिरकार दर्शकों और फैंस के इंतज़ार को कम करने के लिए मेकर्स ने यह फैसला लिया है। खबर के मुताबिक रणबीर कपूर स्टारर इस बायोपिक का टीज़र अप्रैल में जारी हो जाएगा। इसके लिए राजकुमार हिरानी ने 24 अप्रैल की तारीख तय की है। फिल्म के टीज़र के बाद मेकर्स फिल्म का ट्रेलर 8 मई को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मज़ेदार बात यह है कि संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 8 मई को फिल्म 'रॉकी' से की थी। 
 
यह खबर रणबीर ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान दी। रणबीर इस बायोपिक में संजय दत्त की भुमिका निभाते नज़र आएंगे। इनके साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी संजु बाबा के रिश्तेदार और दोस्तों की भुमिका निभाते नज़र आने वाले हैं। इसमें सोनम कपूर, दीया मिर्जा, मनीषा कोईराला, परेश रावल और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
 
संजय दत्त की भुमिका में रणबीर कपूर बहुत ही शानदार लग रहे हैं। रणबीर की मेहनत फिल्म में रंग लाएगी इसकी बहुत उम्मीद की जा रही है। टीज़र और ट्रेलर का इंतज़ार है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

6 करोड़ रुपये की सुपरकार में मुंबई की सड़कों पर निकले रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ विवाद के बीच नई फरारी ने मचाई हलचल

मजदूरों का मसीहा, गली-मोहल्लों का सुपरस्टार: कैसे मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में बनाया अपना अलग साम्राज्य

कॉकटेल 2 मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, प्यार और भावनाओं के भंवर में फंसी नई पीढ़ी की कहानी

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी

करण वाही के बर्थडे पर ओरी का जलवा, 'खतरों के खिलाड़ी' गैंग के साथ दिया अपना आइकॉनिक पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख