शो मीठा खट्टा प्यार हमारा में सांची की भूमिका निभाएंगी आर्ची सचदेवा, अपने किरदार को लेकर कही यह बात

WD Entertainment Desk
सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (15:01 IST)
Meetha Khatta Pyaar Hamara: स्टार प्लस अपने नए शो 'मीठा खट्टा प्यार हमारा' के साथ कुछ नया करने की कोशिश की है, जिसमें प्रेरणा सिंह, अविनाश मिश्रा और आर्ची सचदेवा लीड रोल में हैं। इस शो को पुणे की कहानी बताई गई है, जहां रहने वाली लड़की साजिरी (प्रेरणा सिंह) की कहनी से हम रूबरू होते हैं। 
 
साजिरी को हमेशा एक दोस्त, भरोसेमंद के रूप में देखा जाता है, लेकिन इसके बावजूद उसे दूसरों द्वारा अनदेखा किया जाता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या सजीरी कभी यह मान पाएगी कि वह अपनी ज़िंदगी और लव स्टोरी में मुख्य किरदार बन सकती है? 'मीठा खट्टा प्यार हमारा' शिवम (अविनाश मिश्रा) के साथ साजिरी के रिश्ते को दर्शाएगा और उसके बढ़ते आत्मविश्वास को उजागर करेगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

शो का मेन फोकस साजिरी की सेल्फ-ट्रांसफॉर्मेशन की पर्सनल जर्नी है। 'मीठा खट्टा प्यार हमारा' आत्मविश्वास के बनने से लेकर आम से खास बनने की यात्रा पर रोशनी डालेगा। दर्शक साजिरी, जिसे किसी ने अनदेखा किया जाता है, और सांची (आर्ची सचदेवा), जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है, के बीच दोस्ती देखेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि शिवम के साथ उनकी कहानी कैसे आगे बढ़ती है।
 
आर्ची सचदेवा स्टार प्लस के शो में सांची की भूमिका निभाएंगी। उन्हे इससे पहले  शो "जुनूनियत" में देखा गया था, शो में उन्होंने अंकित गुप्ता और गौतम विग के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा गया था। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि नए शो में सांची का किरदार क्या सरप्राइज लेकर आता है।
 
स्टार प्लस के शो मीठा खट्टा प्यार हमारा की आर्ची सचदेवा उर्फ सांची कहती हैं, मैं स्टार प्लस के शो मीठा खट्टा प्यार हमारा का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित और धन्य हूं। मैं जनवरी में मुंबई आई थी और सांची के किरदार के लिए नहीं, बल्कि किसी और भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। 
 
उन्होंने कहा, इस बीच, मैंने कई ऑडिशन दिए, लेकिन चीजें कारगर नहीं हुईं और मैंने छोड़ने का फैसला किया। लेकिन फिर किस्मत ने मेरा साथ दिया और मैं सांची के किरदार के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई और शायद यह भूमिका निभाना मेरी किस्मत में था। सांची एक मॉडर्न, स्मार्ट लड़की है, लेकिन साथ ही, वह वही चाहती है जिस पर उसका दिल और आंखें हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ऑपरेशन सिंदूर पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बना डाला धमाकेदार गाना, क्या आपने सुना?

ऑपरेशन सिंदूर मूवी का हुआ ऐलान, फर्स्ट लुक पोस्टर देख भड़के यूजर्स, मेकर्स को लगाई फटकार

जानिए कौन हैं मिहिर आहूजा, युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड संग दिए जमकर बोल्ड सीन

जब नेहा धूपिया को इंप्रेस करने के लिए अंगद बेदी ने लोन पर खरीदी कार

अर्जुन रेड्डी से लेकर डियर कॉमरेड तक, लवरबॉय के किरदार में विजय देवरकोंडा ने जीता दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More