Hanuman Chalisa

'आखिरी सवाल' से कमबैक कर रहीं समीरा रेड्डी, बताया अपने करियर का सबसे बड़ा फैसला

वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (10:40 IST)
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी अनाउंसमेंट के साथ ही जबरदस्त सुर्खियां बटोरने के बाद, मेकर्स ने हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया। 
 
फिल्म का टीजर दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास की एक ऐसी झलक दिखाता है जो पहले कभी नहीं देखी गई। इस फिल्म के जरिए समीरा रेड्डी भी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और उन्होंने इसे लेकर अपनी बात रखी है।
 
समीरा रेड्डी ने 'आखिरी सवाल' के साथ अपने कमबैक के बारे में बताया, मैंने फिल्मों में वापसी सिर्फ सुरक्षित रोल करने के लिए नहीं की है, और 'आखिरी सवाल' तो बिल्कुल भी कंफर्टेबल फिल्म नहीं है। RSS को लेकर मेरी समझ बहुत कम थी और जो भी थी वो आधी-अधूरी जानकारी पर टिकी थी, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि बहुत सी बातें वैसी नहीं थीं जैसी दिखती थीं। यह बात मेरे दिल में बैठ गई। 
 
उन्होंने कहा, यह कोई ऐसी फिल्म नहीं है जो आपको दिलासा दे बल्कि यह आपको बेचैन करती है, आपके विश्वास को चुनौती देती है और आपको उन चीजों पर सवाल उठाने के लिए मजबूर करती है जिन्हें आप हमेशा से सच मानते आए हैं। मैं चाहती थी कि मेरी वापसी निडर हो, जो बहस छेड़े, और यह फिल्म बिल्कुल वही करती है।
 
'आखिरी सवाल' को नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है। निखिल नंदा द्वारा पेश की जा रही इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

छात्रों को मिला बॉलीवुड का साथ, सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट तक ने किया सपोर्ट, जानिए किसने क्या कहा?

Mehmood Death Anniversary: जब हर फिल्म में महमूद की मौजूदगी बन जाती थी सफलता की गारंटी

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी: कभी थे बॉलीवुड के 'हॉट कपल', फिर ऐसा क्या हुआ जो टूट गया सालों का सीक्रेट रिश्ता?

अजय देवगन की 'चौहान' के टीज़र पर बवाल, मोहम्मद जीशान अय्यूब बोले- मेरी आवाज़ गलत संदर्भ में इस्तेमाल हुई

प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, ऑरमैक्स रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख