Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में नेगेटिव रोल में नजर आएंगी साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की बहू सामंथा!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Samantha Akkineni
, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (18:30 IST)
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार नागार्जुन की बहू और मशहूर एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा हाल ही में रिलीज हुई अमेजन प्राइम की स्पाई एक्शन ड्रामा वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में एक नेगेटिव रोल करती नजर आएंगी।

सूत्र के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया है कि सामंथा को ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है।

सूत्र के अनुसार, सामंथा अब ग्लैमरस रोल्स को छोड़कर नए प्रयोग कर रही हैं। उन्हें राज और डीके द्वारा ऑफर किया गया नेगेटिव रोल काफी दिलचस्प लगा और वह उसे निभाने के लिए रोमांचित हैं। उन्होंने अभी डील साइन नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी।

Samantha Akkineni
‘द फैमिली मैन’ को डीटूआर फिल्‍म्‍स (D2R Films) के संस्‍थापक राज और डीके ने बनाया है। सीरीज में मनोज बाजपेयी एक मिडिल क्लास व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो गुप्त रूप से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की TASC ब्रांच के लिए काम करता है। सीरीज को क्रिटिक्स ने काफी सराहा है।

सामंथा अक्किनेनी तेलुगू फिल्मों की बेहतरीन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। सामंथा को उनके स्‍टाइल स्‍टेटमेंट के लिए भी जाना जाता है। सामंथा अक्‍सर सोशल साइट्स पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। देखें कुछ तस्वीरें-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' की कुल्फी आकृति शर्मा छोड़ रही हैं शो? इस वजह से है चर्चा