Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'किसी का भाई किसी की जान' के लिए सलमान खान ने वसूली इतनी मोटी रकम, जानिए अन्य स्टारकास्ट की फीस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (17:03 IST)
बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सलमान जहां पूजा हेगड़े संग रोमांस करते दिखेंगे, वहीं शहजान गिल और पलक तिवारी बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। 
 
सलमान खान की इस फिल्म में एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली हैं। आइए जानते हैं 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए किसने कितनी फीस चार्ज की है। 
 
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
सलमान खान
'किसी का भाई किसी की जान' के मुख्य हीरो सलमान खान ने फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। 
 
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
पूजा हेगड़े
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने 5 करोड़ रुपए लिए हैं। 
 
वेंकटेश दग्गुबती
साउथ एक्ट्रेस वेंकटेश दग्गुबती फिल्म में पूजा हेगड़े के भाई का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। 
 
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
जगपति बाबू
फिल्म के विलेन जगपति बाबू की फीस 2 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। 
 
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
शहनाज गिल 
किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही शहनाज गिल को इस फिल्म के लिए 50 लाख रुपए मिले हैं। 
 
जस्सी गिल
खबरों के अनुसार पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल को 60 लाख रुपए मिले हैं।
 
राघव जुयाल
डांसर और एक्टर राघव जुयाल को इस‍ फिल्म के लिए 70 लाख रुपए मिलने की खबर सामने आ रही है।
 
राम चरण
साउथ सुपरस्टार राम चरण भी इस‍ फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई फीस नहीं ली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान को मिली बड़ी राहत, इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया बरी