Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
सलमान खान अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के तले 'लवरात्रि' नामक एक फिल्म बना रहे हैं। इसमें आयुष शर्मा और वरिना हुसैन लीड रोल में हैं। यह फिल्म 21 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।
चूंकि यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है, इसलिए सलमान ने वैलेंटाइन डे को इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी करने के लिए चुना।
पोस्टर में हीरो-हीरोइन नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में डांडिया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं।