सलमान खान ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, फैंस के बीच छाया भाईजान का लुक

Webdunia
शनिवार, 14 मई 2022 (13:11 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग‍ फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान खान ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

 
इसके साथ सलमान ने अपना लुक भी रिवील कर दिया है। इस फिल्म में सलमान बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कभी ईद कभी दिवाली' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। 
 
तस्वीर में सलमान खान लंबे बाल, आंखों पर ब्लैक शेड्स और हाथ में लोहे की रॉड लिए हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर का ये नया लुक जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसमें सलमान को पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'नई फिल्म की शूटिंग शुरू।'
 
बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ आयुष शर्मा और पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि 'कभी ईद कभी दिवाली' से शहनाज गिल भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 
 
'कभी ईद कभी दिवाली' के अलावा सलमान खान 'टाइगर 3' में नजर आएंगे. वहीं शाहरुख खान की 'पठान' और तेलुगू फिल्म 'गॉड फादर' में भी उनका केमियो रोल देखने को मिलेगा. 'गॉड फादर' उनकी तेलगू डेब्यू फिल्म है.
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोई शादी नहीं करेगा, बेटी के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने पर तृप्ति डिमरी के माता-पिता को मिले थे ताने

76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'संकट' से की थी करियर की शुरुआत

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More